विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stock Market Update: कमजोर वैश्विक रुख से बाजार में गिरावट, ऊर्जा और पीएसयू बैंकों के शेयर लुढ़के

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Wed, 22 Feb 2023 10:57 AM (IST)

Stock Market Update अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का दबाव भारतीय निवेशकों को डरा रहा है। एफओएमसी की बैठक के मिनट ...और पढ़ें

Stock Market Update 22 February Sensex Nifty
Stock Market Update 22 February Sensex Nifty

मुंबई, बिजनेस डेस्क। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट जारी होने से पहले कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक गिरे। कमजोर शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स 329.12 अंक गिरकर 60,343.60 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 97.3 अंक गिरकर 17,729.40 पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स पैक से इंडसइंड बैंक, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस पिछड़े हुए थे। मारुति और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में बढ़त देखी जा रही थी। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और हांगकांग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

आज कैसा है बाजार का हाल

रिलायंस सिक्योरिटीज लिमिटेड के रिसर्च हेड- इंस्टीट्यूशनल डेस्क, मितुल शाह ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की बढ़ती चिंताओं के कारण अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई। मंगलवार को बीएसई बेंचमार्क 18.82 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,672.72 पर बंद हुआ था। निफ्टी 17.90 अंक या 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,826.70 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.21 फीसदी गिरकर 83.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को 525.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.83 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि ताजा विदेशी फंड प्रवाह और प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर डॉलर के कारण रुपये को सीमित नुकसान हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 82.79 पर सपाट खुला।

यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.83 पर बंद हुआ। मंगलवार को पिछले सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 फीसदी गिरकर 104.01 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 83.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें-

क्रिप्टोकरेंसी में करते हैं इन्वेस्टमेंट? ITR फॉर्म में हुए ये बदलाव चेक कर लें

बेटी की शादी में नहीं होगी पैसों की कमी, LIC की इस खास स्कीम से हो जाएगा सारा इंतजाम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।