विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी, 1500 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स; निफ्टी में भी जमकर खरीदारी

Published: Thu, 17 Apr 2025 03:23 PM (IST)

Stock Market Today शेयर बाजार की आज अच्छी शुरुआत नहीं रही। हालांकि बाजार धीरे-धीरे रिकवरी के मूड में आ गया ...और पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौटी है। आज का दिन बाजार के लिए खरीदारी वाला रहा है। बाजार के मुख्य इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। अभी लिखते समय बीएसई सेंसेक्स लगभग 1500 अंक पहुंच चुका है। ये अभी 78,529 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 400 अंक से ज्यादा उछल कर 23,850 पर ट्रेड कर रहा है।

हालांकि बाजार की अच्छी शुरुआत नहीं होती है। वहीं विदेशी बाजारों से भी मिले जुले संकेत मिल रहे थे।

एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली रही। इसके सभी इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थें।

कौन बने आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

बीएसई सेंसेक्स टॉप गेनर्स और लूजर्स- बीएसई सेंसेक्स में Fusion, Spandana, RBA, Equitasbnk, ujjivansfb टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही Sonatsoftw, Wipro, Jkil, Ushamart और Suvenphar टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

निफ़्टी टॉप गेनर्स और लूजर्स- एनएसई निफ्टी में Fusi-Re, Secmark, Oswalgreen, Smslife, Fact टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही Btml-Rei, Vkaslife, ROML, TICl और Dynpro टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

किस सेक्टर में रहा खरीदारी का माहौल?

एनएसई निफ्टी में सभी सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए है। सभी सेक्टर में से प्राइवेट बैंक के सेक्टर सबसे टॉप पर चल रहे हैं। क्लोजिंग के वक्त इन सेक्टर में 2.23 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इसके साथ ही फाइनेंशियल सेक्टर 2 फीसदी आगे रहें।

इसके अलावा पीएसयू बैंक सेक्टर में 1.64 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में भी आज खरीदारी का माहौल बना रहा।

लगातार तीन दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

कल से लेकर रविवार तक शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं की जाएगी। कल यानी 18 अप्रैल, 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं। इस हफ्ते बाजार निवेशकों के लिए केवल तीन दिन ही खुले रहें। आज बाजार में ट्रेडिंग करने का आखिरी दिन था।

अब 21 अप्रैल सोमवार से ही शेयर बाजार में फिर से ट्रेडिंग शुरू होगी। कल गुड फ्राइडे के कारण कई राज्यों के स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर क्लोज रहने वाले हैं। इसके साथ ही शेयर बाजार के किसी भी कैटेगरी में 18 अप्रैल को ट्रेडिंग नहीं होगी। 

वहीं 19 अप्रैल को शनिवार और 20 अप्रैल को रविवार की वजह बाजार बंद रहने वाले हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।