विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 67 और निफ्टी 28 अंक चढ़े

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 24 Nov 2023 10:41 AM (IST)

Share Market Today बीते दिन शेयर मार्केट में खरीदारी और बिकावाली काफी धीमी थी। इस वजह से गुरुवार को सेंसेक्स ...और पढ़ें

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सपाट खुला बाजार
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सपाट खुला बाजार

पीटीआई, नई दिल्ली। शेयर मार्केट आज सपाट कारोबार कर रहा है। स्टॉक में ज्यादा खरीदारी और बिकवाली न होने की वजह से शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। आज स्टॉक एक्सचेंज भी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 67.71 अंक चढ़कर 66,085.52 पर पहुंच गया। निफ्टी 28.9 अंक बढ़कर 19,830.90 पर पहुंच गया। हालाँकि, इसके बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों को भारी अस्थिरता का सामना करना पड़ा। सेंसेकस और निफ्टी उतार-चढ़ाव देखने को मिली है।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

खबर लिखते वक्त एनएसई पर 1197 शेयर हरे निशान पर और 782 स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के स्टॉक टॉप गेनर रहे। टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर खुले हैं।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, टोक्यो हरे निशान में कारोबार कर रहा था जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर थे। गुरुवार को थैंक्सगिविंग अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बंद थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत गिरकर 81.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 255.53 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

कमजोर हुआ रुपया

आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 83.36 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट दर्शाता है। गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 83.34 पर बंद हुआ।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।