विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close Today: नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 72,400 अंक और निफ्टी 21,700 अंक के पार

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 28 Dec 2023 03:48 PM (GMT+05:30)

Share Market Today गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज बीएसई नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया ...और पढ़ें

नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ बाजार (जागरण फोटो)
नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ बाजार (जागरण फोटो)

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 28 दिसंबर 2023 (गुरुवार) को शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक हरे निशान पर बंद हुआ। आज पावर, धातु और एफएमसीजी के स्टॉक में जोरदार खरीदारी ने शेयर मार्केट में तेजी लाने में मदद की है। बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी देखने को मिली है।

आज बीएसई सेंसेक्स 371.95 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 72,410.38 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 445.91 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 72,484.34 के अपने हाई-रिकॉर्ड पर पहुंच गया। निफ्टी 123.95 अंक या 0.57 प्रतिशत चढ़कर 21,778.70 के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। यह दिन के दौरान, यह 146.7 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 21,801.45 के अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा

बेंचमार्क इंडेक्स ने अपना आशावाद बनाए रखा और लाल सागर के मुद्दे में कमी और एफआईआई प्रवाह में उलटफेर के कारण एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में 80 अमेरिकी डॉलर से नीचे की गिरावट ने तेल और ऊर्जा कंपनियों में व्यापक खरीदारी को प्रेरित किया। अगले साल फेड द्वारा अधिक आक्रामक दर में कटौती की उम्मीद के कारण एशियाई बाजार में भी तेजी आई।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर रहे। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के स्टॉक लाल पर बंद हुए।

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत गिरकर 79.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली के बाद बुधवार को 2,926.05 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

निचले स्तर पर रुपया

आज डॉलर के मुकाबले रुपया भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया 83.33 पर खुली और ग्रीनबैक के मुकाबले 83.16-83.34 के दायरे में कारोबार किया। इसके बाद रुपया 83.17 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त दर्ज करती है। पिछले दो सत्रों में रुपया 18 पैसे टूटा था। बीते दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ बंद होने के एक दिन बाद 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.34 पर बंद हुई।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।