सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: निचले स्तर पर बंद हुई भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे कम हुआ रुपया

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 28 Dec 2023 04:31 PM (IST)

Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज ...और पढ़ें

निचले स्तर पर बंद हुई भारतीय करेंसी
निचले स्तर पर बंद हुई भारतीय करेंसी

 बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। आज सुबह रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ खुला था पर बाद में रुपये में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज बाजार बंद होते समय रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज शेयर मार्केट नए शिखर पर पहुंच कर बंद हुआ है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी फंडों के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Ratan Tata: एक डांट ने बदल दी रतन टाटा की जिंदगी, जानिए कैसा रहा बिजनेस टाइकून का सफर

डॉलर और रुपये के बीच कारोबार

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया 83.33 पर खुली और डॉलर के मुकाबले 83.16-83.34 के दायरे में कारोबार किया। इसके बाद भारतीय करेंसी 83.17 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त दर्ज करती है। पिछले दो सत्रों में रुपया 18 पैसे टूटा था।

बीते दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ बंद होने के एक दिन बाद 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.34 पर बंद हुई।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा

कमजोर अमेरिकी डॉलर और शेयर मार्केट में उछाल से रुपये में तेजी आई। ताजा विदेशी प्रवाह और अमेरिकी डॉलर में विस्तारित गिरावट के कारण रुपये में थोड़ा सकारात्मक के साथ कारोबार होने की संभावना है। इसके अलावा अमेरिका से साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं।

डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.28 प्रतिशत कम होकर 100.37 पर बना हुआ है। वैश्विक तेल मूल्य बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत गिरकर 79.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।

भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?

आज शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिला है। आज भी बाजार अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 371.95 अंक या 0.52 प्रतिशत उछलकर 72,410.38 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 123.95 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 21,778.70 अंक पर पहुंच गया। एफआईआई की ओर से बुधवार को शेयर बाजार में 2,926.05 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।