Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market Today: शेयर बाजार में रही बिकवाली, 500 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

    share market today 25 april आज 25 अप्रैल को शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल रहा। हालांकि बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे बाजार में गिरावट दर्ज की गई। 25 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79212 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी बिकवाली रही। एनएसई निफ्टी 207 अंक लुढ़ककर 24039 पर क्लोज हुआ है।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Fri, 25 Apr 2025 03:52 PM (IST)
    Hero Image
    Share Market Today: शेयर बाजार में रही बिकवाली

     बिजेनस डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बाजार के मुख्य इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते रहें। हालांकि सुबह विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत मिलते नजर आ रहे थे।

    25 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी बिकवाली रही। एनएसई निफ्टी 207 अंक लुढ़ककर 24,039 पर क्लोज हुआ है।

    टॉप गेनर्स और लूजर्स

    बीएसई सेंसेक्स में RBA, SBI Life, Lalpath lab, Atul, ACI टॉप गेनर्स बने हैं। इसके साथ ही Vstind, Motilalofs, Gmrp&Ui, Kiocl, Spandana आज के टॉप लूजर्स बन गए हैं।

    एनएसई निफ्टी में Lfic, Carraro, Manaksteel, Butterfly, Councodos, Lotuseye टॉप लूजर्स गेनर्स बन चुके हैं। इसके साथ ही Bhandari, SRM, PVP, Mindteck, Magnum, Archies टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

    24 अप्रैल को भी रही बिकवाली

    24 अप्रैल गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरकर 79,801 पर बंद हुआ है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में लगभग 100 अंक गिरकर 24,246 पर क्लोज हुआ है। आज Realty सेक्टर सबसे ज्यादा टूटा है। इसमें लगभग 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों हो रही है गिरावट?

    • कल कई बड़ी कंपनियों के मार्च-तिमाही नतीजे जारी हुए हैं। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, Nestle जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर नहीं रहें।
    • शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से खरीदारी का माहौल बना हुआ था। जिसकी वजह से आज निवेशक शेयरों को बेच रहे होंगे।
    • 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले भी लिए हैं। जिसके चलते ये विदेशी निवेशकों की घबराट का प्रभाव माना जा रहा है।
    • साउथ एशिया डेवलपमेंट रिपोर्ट Taxing Times की रिपोर्ट में ग्रोथ रेट 6.7 फीसदी से घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। ये अनुमानित ग्रोथ रेट है। इससे पहले आईएमए ने भी अनुमानित विकास दर घटाया है।