विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, निफ्टी 21,700 अंक के पार

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 12 Jan 2024 09:25 AM (IST)

Share Market Today शेयर बाजार की चाल निवेश करते समय और बाद में भी बहुत जरूरी होती है। शेयर बाजार ...और पढ़ें

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुला बाजार
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुला बाजार

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Update: 12 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स 302 और निफ्टी 93 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बीते दिन बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

उम्मीद की जा रही है कि जारी होने वाले तिमाही नतीजों के बाद बाजार बढ़त हासिल कर सकता है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 302.97 अंक या 0.42 प्रतिशत ऊपर 72,024.15 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 93.40 अंक या 0.43 प्रतिशत ऊपर 21,740.60 अंक की तेजी के साथ खुला है। खबर लिखते वक्त एनएसई पर 854 शेयर हरे और 492 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

बीते दिन बाजार बंद होने के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तिमाही नतीजें जारी किये थे। इस नतीजे में कंपनी ने बताया था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 8.2 फीसदी बढ़ गई। इसके बाद आज कंपनी के शेयर 4 फीसदी चढ़कर कारोबार करने लगे।

इंफोसिस ने अपने तिमाही नतीजें में बताया था कि दिसंबर तिमाही में उनकी नेट प्रॉफिट में 7.3 फीसदी की गिरावट आई है। तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आज सेंसेक्स पर कंपनी के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर

निफ्टी पर टॉप गेनर स्टॉक में इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री और टेक महिंद्रा शामिल हैं। जबकि, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और टॉप लूजर

टीसीएस और इंफोसिस के साथ ही आज सेंसेक्स पर विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के स्टॉक लाल निशान पर गिरकर कारोबार कर रहा है।

अन्य बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर हरे निशान में बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत उछलकर 78.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 865 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

रुपये में गिरावट

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरानवट के साथ कारोबार कर रहा है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 83.08 पर कमजोर खुली और ग्रीनबैक के मुकाबले 83.10 पर पहुंच गई। इसके बाद में डॉलर के मुकाबले 83.05 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद से 4 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

गुरुवार को रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.01 पर बंद हुई।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।