विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Today: मंगलवार को हरे निशान पर खुला मार्केट, सेंसेक्स 60 और निफ्टी 20 अंक चढ़ा

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 19 Dec 2023 09:11 AM (IST)

मंगलवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। जबकि बीते दिन शेयर मार्केट गिरावट के साथ ...और पढ़ें

मंगलवार को हरे निशान पर खुला मार्केट
मंगलवार को हरे निशान पर खुला मार्केट

HighLights

  1. मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
  2. सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई थी।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ खुला है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं आज यह गिरावट का दौर रुर गया और एक बार फिर से शेयर बाजार में तेजी का दौर शुरू हुआ। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 254.11 अंक चढ़कर 71,569.20 पर पहुंच गया। निफ्टी 61.35 अंक बढ़कर 21,480 पर पहुंच गया।

हालाँकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने सभी शुरुआती बढ़त छोड़ दी और निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 152.33 अंकों की गिरावट के साथ 71,168.99 पर जबकि निफ्टी 40.50 अंकों की गिरावट के साथ 21,375.30 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में आई गिरावट की वजह कमजोर एशियाई बाजार संकेत है।

खबर लिखते वक्त एनएसई पर 909 शेयर हरे निशान पर और 1129 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

आज सेंसेक्स पैक में नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, विप्रो और भारती एयरटेल स्टॉक टॉप गेनर रहे हैं। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक बैंक अकाउंट नंबर से ओपन कर सकते हैं इतने UPI ID, यहां जानें पूरी डिटेल्स

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, टोक्यो सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। बीते दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत चढ़कर 78.04 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 33.51 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

रुपये में गिरावट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 83.13 पर आ गया। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 83.10 पर खुली और फिर ग्रीनबैक के मुकाबले 83.13 पर फिसल गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। शुरुआती सौदों में, स्थानीय इकाई डॉलर के मुकाबले 83.09 और 83.13 के बीच झूल रही थी।

यह भी पढ़ें- Year Ender: Kamath से Falguni Nayar तक, ये रहे इस साल के टॉप Startup; जानिए सारी डिटेल्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।