विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Holiday: गुरुनानक जयंती पर आज बंद रहेगा बाजार, शाम को केवल कमोडिटी सेगमेंट में होगा कारोबार

By Abhinav ShalyaEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2022 08:46 AM (IST)

Share Market Holiday गुरुनानक जयंती पर आज भारतीय शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। इस दिन शेयर बाजार के साथ करेंसी ...और पढ़ें

Share market today Holiday due to guru nanak jayanti
Share market today Holiday due to guru nanak jayanti

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार आज (8 नवंबर) को गुरुनानक जयंती के कारण बंद रहेगा। बाजार अब सीधा अगले दिन बुधवार को खुलेगा। इसके साथ ही करेंसी मार्केट भी कोई कारोबार नहीं होगा, जबकि कमोडिटी सेगमेंट में सुबह केसत्र में ट्रेडिंग बंद रहेगी, हालांकि शाम के सत्र 5 बजे से लेकर 11:30 बजे तक कारोबार सामान्य रहेगा।

बीएसई वेबसाइट पर जारी किए गए शेयर बाजार में अवकाश की सूची के मुताबिक, इस दिन इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में कोई लेनदेन नहीं किया जा सकेगा।

शेयर बाजार में साल की आखिरी छुट्टी

इस साल गुरुनानक जयंती शेयर बाजार की आखिरी छुट्टी है। पिछले महीने की बात करें, तो दिवाली के साथ कई अन्य त्योहारों के कारण शेयर बाजार पूरे तीन दिन बंद रहा था। 5 अक्टूबर को दशहरा होने के कारण बाजार में छुट्टी थी। इसके बाद 24 अक्टूबर को दिवाली के कारण बाजार में अवकाश था, हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग के कारण बाजार 6:15 बजे से 7:15 बजे तक खुला था। वहीं, दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण 26 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद था।

2022 में शेयर बाजार में आठ छुट्टियां

एनएसई और बीएसई के ट्रेडिंग कैलेंडर के मुताबिक, इस साल शेयर बाजार में 13 ट्रेडिंग छुट्टियां थीं। इन दिनों कारोबार पूरी तरह से बंद रहता है। गुरु नानक जयंती इस साल की आखिरी छुट्टी है।

सेंसेक्स 61,000 के ऊपर

बता दें, पिछले सत्र में सेंसेक्स 230 अंक की बढ़त के साथ 61,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। बीते सोमवार को ऑटो, एनर्जी और मेटल शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ था। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये भी चढ़कर 81.90 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें-

Delhi-NCR समेत शीर्ष नौ शहरों में खाली पड़े घरों की संख्या 12 प्रतिशत घटकर 4.78 लाख इकाई पर पहुंची

SBI Share Price: एसबीआई के शेयरों से छप्पर फाड़कर बरसा रुपया, निवेशकों को बंपर मुनाफा