विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Closing: शुरुआती तेजी के बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 128 और निफ्टी 51 अंक गिरकर बंद

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 18 May 2023 05:21 PM (GMT+05:30)

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन में शेयर बाजार शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 128 ...और पढ़ें

Fall in initial fast market, Sensex closed down by 128 and Nifty by 51 points
Fall in initial fast market, Sensex closed down by 128 and Nifty by 51 points

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: शुरुआती घंटो में तेजी के बाद आज कारोबारी सत्र के खत्म होने तक बाजार में बिकवाली नजर आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 18 मई को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 128 अंक गिरकर 61,413 पर बंद हुआ। निफ्टी 50, 51 अंक गिरकर 18,129 पर बंद हुआ।

हालांकि बैंक निफ्टी में आज 53 अंक की बढ़त के साथ 43,752 पर बंद हुआ। BSE मिड कैप और स्मॉल कैप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। BSE मिड कैप आज 175 अंक गिरकर 26,154 पर बंद हुआ तो वहीं BSE स्मॉल कैप 78 अंक की गिरावट के साथ 29,796 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर आज टॉप गेनर रहे।

वहीं आईटीसी, एसबीआई, टाइटन, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर रहे।

निफ्टी 50, टॉप गेनर और लूजर

बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप गेनर रहे।

वहीं डीविस लैब, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई, आईटीसी, टाइटन कंपनी, ब्रिटानिया, आइसर मोटर्स, लार्सन के शेयरों में आज गिरवाट दर्ज की गई।

रुपया हुआ कमजोर

गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 82.59 (अनंतिम) पर बंद हुआ। डॉलर सूचकांक, 0.21 प्रतिशत बढ़कर 103.10 हो गया। एक्सचेंज डाटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने कल बुधवार को घरेलू पूंजी बाजार में 149.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

2 फीसदी गिरे आईटीसी और एसबीआई के शेयर

आईटीसी ने मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट में 22.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,225.02 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की थी लेकिन इसके बाद भी आज आईटीसी के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं एसबीआई के शेयरों में भी आज 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। आज ही एसबीआई ने Q4 में नेट प्रॉफिट में 83 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी थी। आज एसबीआई BSE पर 2.11 फीसदी गिरकर 574 पर बंद हुआ।