विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market: हल्की गिरावट के साथ बंद हुए बाजार; 17,700 के 'मनोवैज्ञानिक' स्तर पर नहीं टिका निफ्टी

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 04:29 PM (IST)

Stock Market Closing 2 September मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी लेकिन दिन के ...और पढ़ें

Share Market Close update 6 September know the details
Share Market Close update 6 September know the details

 नई दिल्ली, एजेंसी। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की चाल सुस्त रही। मुख्य सूचकांक निफ्टी (Nifty)और सेंसेक्स (Sensex) हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 48 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर 59,196 अंक पर और निफ्टी 10 अंक या 0.06 फीसदी गिरकर 17,655 अंक पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार में निफ्टी पैक में अपोलो हॉस्पिटल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, श्रीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखी गई। जबकि बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर, ब्रिटानिया, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान हुआ।

सेंसेक्स में चढ़ने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एनटीपीसी,टाटा स्टील, रिलायंस और पावरग्रिड का नाम शामिल था। जबकि बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नाम गिरने वाले शेयरों में शामिल था।

बढ़त के साथ हुई थी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की आज शुरुआत बढ़ी बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 59,566 अंक पर और निफ्टी 98 अंक के इजाफे के साथ 17,764 पर खुला था। हालांकि दिन के दौरान बिकवाली का दबाव शेयर बाजार पर हावी हो गया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण आज बाजार मजबूत शुरुआत के बावजूद ऊपरी स्तर पर टिकने असफल रहे।

दुनिया के बाजारों का हाल

वैश्विक शेयर बाजारों का हाल मंगलवार को मिला जुला रहा। यूरोपीय बाजार जैसे लंदन, पेरिस और फ्रैंकफर्ट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशिया में हांगकांग और सिंगापुर के बाजारों में हल्की गिरावट हुईं, जबकि टोक्यो, शंघाई और सियोल के बाजारों में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हुआ।

कच्चा तेल फिसला

तेल उप्तादक देशों के समूह ओपेक+ देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कमी के ऐलान के बाद भी कीमत को सहारा मिलता नहीं दिखा रहा है। ब्रेंट क्रूड लगभग 3 फीसदी की गिरावट के साथ 93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।