विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Market Outlook: आगामी कारोबारी हफ्ते कैसा रहेगा बाजार? पढ़िए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Sun, 26 Nov 2023 12:23 PM (IST)

विशेषज्ञों के मुताबिक अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल मुख्य रूप से वैश्विक रुझानों और आर्थिक आंकड़ों के आधार पर ...और पढ़ें

जीडीपी डेटा नवंबर के आखिरी दिन यानी 30 तारीख को जारी होगा।
जीडीपी डेटा नवंबर के आखिरी दिन यानी 30 तारीख को जारी होगा।

पीटीआई, नई दिल्ली। कल यानी सोमवार 27 नवंबर से नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले सप्ताह में शेयर बाजार काफी हद तक वैश्विक रुझानों और आर्थिक डेटा के आधार पर संचालित होगा।

कल बंद रहेगा बाजार

आपको बता दें कल शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। अगले हफ्ते विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधि और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीना ने कहा,

वैश्विक संकेत अपेक्षाकृत स्थिर है, बाजार भागीदार कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव पर बारीकी से नजर रखेंगे। पिछले सप्ताह बाजार काफी हद तक शांत रहे, प्रमुख सूचकांकों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ।

नवंबर के आखिरी दिन जारी होगा जीडीपी का डाटा

आपको बता दें कि सरकार की ओर से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का जीडीपी डेटा नवंबर के आखिरी दिन यानी 30 तारीख को जारी होगा। वहीं PMI (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) डेटा 1 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा,

बाजार यूएस जीडीपी डेटा, कच्चे तेल की सूची, यूएस पीएमआई डेटा और यूरोजोन कोर सीपीआई डेटा से आगे संकेत लेगा।

पिछले हफ्ते कैसा था बाजार?

पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 175.31 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी 62.9 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़ा। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी हफ्ते एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) बाजार में पैसा डाल सकते हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा,

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी से गिरावट आई है और 10-वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड अक्टूबर के मध्य में 5 प्रतिशत से घटकर अब 4.40 प्रतिशत हो गई है। इससे एफआईआई को अपनी बिकवाली धीमी करने पर मजबूर होना पड़ा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वे इस महीने चार दिन खरीदार रहे और शुक्रवार को 2,625 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी हुई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।