Weekly Wrap-Up: इस सप्ताह भारतीय बाजारों ने दर्ज की लगभग 1.4% की बढ़त
इस सप्ताह मात्र तीन दिन ही ट्रेडिंग हुई। इसके बावजूद भारतीय निवेशकों की खरीददारी के कारण बाजार ने बढ़त दर्ज की। इसके पीछे का प्रमुख कारण देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मार्च महीने आने वाले सुधार को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। बीते सप्ताह, छुट्टी के बाद भी भारतीय बाजारों ने दर्ज की लगभग 1.5% की बढ़त। सप्ताह के अंत में Nifty ने 1.38% की बढ़त दर्ज करते हुए 17,599.15 का आंकड़ा छुआ, तो वहीं 1.43% की बढ़त दर्ज करते हुए Sensex 59,832.97 के आंकड़े पर बंद हुआ।
5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX
सप्ताह की शुरुआत भी भारतीय बाजार के लिए काफी शानदार रही। बता दें कि इस सप्ताह मात्र तीन दिन ही ट्रेडिंग हुई। इसके बावजूद भारतीय निवेशकों की खरीददारी के कारण बाजार ने बढ़त दर्ज की। इसके पीछे का प्रमुख कारण देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में मार्च महीने आने वाले सुधार को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस सेक्टर में ग्रोथ और उत्पादन पिछले तीन महीने में अपने उच्चतम स्तर पर रहा। S&P Global India Manufacturing Purchasing Managers' Index (PMI) फरवरी के 55.3 से बढ़कर मार्च में 56.4 तक पहुंच गया, जो कि साल 2023 में इस सेक्टर में सुधार को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त देश के GST कलेक्शन में मार्च महीने में 13% की बढ़त से भी बाजार में सुधार हुआ। बता दें कि यह जीएसटी के लागू होने के बाद से ही दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने साल 2030 तक देश के गुड्स और सर्विसेज का निर्यात 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंच जाने की बात कही है। बता दें कि अभी यह आंकड़ा 765 बिलियन डॉलर है। हालांकि 8 महत्वपूर्ण इंडस्ट्री का आउटपुट फरवरी 2023 में मात्र 6% ही बढ़ा, जो कि पिछले वर्ष फरवरी महीने में 5.9% था।
ट्रेडिंग के आखिरी दिन बाजार ने 0.25% की बढ़त दर्ज की, जिसके पीछे रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ती मंदी के बावजूद भी बेंचमार्क पॉलिसी रेट को 6.5% तक रोके रखना बड़ा कारण रहा। इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक द्वारा देश के इकोनॉमिक ग्रोथ के 6.5% की बढ़ोतरी की बात कही है, जिससे बाजार में सुधार दिखाई पड़ रहा है। इसके पीछे का प्रमुख कारण रबी की फसलों का अच्छा प्रदर्शन रहा है।
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX
Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।