Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market में अब नहीं आएगा Adani मामले जैसा भूकंप, SEBI ने बनाया नया नियम

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 06:05 PM (IST)

    SEBI New Rule In Stock Market Market Regulator SEBI ने नए नियमों को लागू कर दिया है ताकि अदाणी ग्रुप जैसी स्थिति का सामना दोबारा निवेशकों को न करना पड़े। SEBI ने ऐसा कंपनियों के कामकाज में और पारदर्शिता लाने के लिए किया है।

    Hero Image
    SEBI Made New Rule After Adani Group Case, See Details

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हाल ही में जब Hindenburg Research की Adani Group के खिलाफ रिपोर्ट आई तो पूरा भारतीय Share Market इससे हिल गया। रिपोर्ट ने न केवल Adani Group के शेयर को नीचे की ओर भेजा, बल्कि मार्केट में भी गिरावट दर्ज की। इससे Shares में भारी बिकवाली हुई और कई निवेशकों को Share Market में नुकसान उठाना पड़ा। Market Regulator SEBI ने भविष्य में ऐसा होने से रोकने के लिए एक नियम लागू किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX

    SEBI Board की बुधवार को हुई बैठक में फैसला किया गया है कि Market Capitalization के लिहाज से देश की शीर्ष-100 कंपनियां तत्काल बयान देंगी या बाजार में उठने वाली अफवाहों को स्वीकार करेंगी। जिससे उन पर कोई असर न हो। बोर्ड बैठक के बाद SEBI ने एक Press Release में कहा है कि एक अक्टूबर 2023 से देश की शीर्ष 100 कंपनियों को बाजार में चल रही अफवाहों पर जवाब देना होगा। जबकि एक अप्रैल 2024 से शेयर बाजार की शीर्ष 250 कंपनियों को ऐसा करना होगा।

    SEBI ने ऐसा कंपनियों के कामकाज में और पारदर्शिता लाने के लिए किया है, जिससे बाजार पर अफवाहों के असर को कम किया जा सके। साथ ही, SEBI ने कहा है कि इस नियम को बनाने का मकसद अफवाह से जुड़ी घटना की हकीकत का मानक तय करना है। हालांकि, सेबी ने तुरंत इस पर कोई मैट्रिक्स जारी नहीं किया।

    अगर आप भी बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो 5paisa एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इन्वेस्टिंग न तो सिर्फ ईजी पर रिवॉर्डिंग भी है। DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX