Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे में चार लड़कों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती; दो गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 27 Sep 2024 06:53 AM (IST)

    एक लड़की ने चार लड़कों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुपुलिस ने बताया कि लड़कों ने अप्रैल और सितंबर के बीच शहर में अलग-अलग जगहों पर पीड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुणे में नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत; दो लड़के गिरफ्तार

    पीटीआई, पुणे। एक लड़की ने चार लड़कों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लड़की और चार लड़कों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। बड़ी बात ये है कि चारों लड़के एक दूसरे को नहीं जानते हैं और वे लड़की से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग मिले थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि लड़कों ने अप्रैल और सितंबर के बीच शहर में अलग-अलग जगहों पर पीड़िता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। वहीं, दुष्कर्म के आरोप में 20 से 22 साल की उम्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

    ऐसे सामने आई घटना

    यह घटना कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों पर आयोजित एक सत्र के दौरान सामने आई। चर्चा के दौरान, एक छात्रा उदास दिख रही थी और जब उसे विश्वास में लिया गया, तो उसने काउंसलर को पूरी घटना बताई।

    इंस्टाग्राम पर हुई थी चार संदिग्धों से मुलाकात

    एक महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में एक जांच से पता चला कि पीड़िता की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चार संदिग्धों से मुलाकात हुई थी, जो एक-दूसरे को नहीं जानते थे और उनके द्वारा कथित तौर पर अलग-अलग मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़िता के वीडियो भी बनाए गए थे और वे इस लड़की को ब्लैकमेल भी कर रहे थे। इसलिए मामले में आईटी अधिनियम लगाया गया है।