Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pune Crime: दोस्त के साथ घूमने निकली थी लड़की, तीन लोगों ने सुनसान जगह देख किया सामूहिक दुष्कर्म

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 04 Oct 2024 10:05 AM (IST)

    पुणे में 21 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता अपने दोस्त के साथ बोपदेव घाट गई थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की 10 टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

    Hero Image
    Pune gang rape case: पुणे में 21 वर्षीय लड़की के साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के बोपदेव घर इलाके में कथित तौर पर एक 21 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Pune gang rape case)  किया गया। तीन लोगों ने मिलकर लड़की को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की अपने दोस्त को साथ उस इलाके में गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात सुनसान जगह पर तीनों ने लड़की और उसके दोस्त को पकड़ लिया। बदमाशों ने लड़की के दोस्त की पिटाई की। फिर तीनों ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किए। 

    पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,"प्रारंभिक विवरण के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र गुरुवार देर रात बोपदेव घर इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।"

    पुलिस ने आगे बताया कि तीनों आरोपी ने मिलकर लड़कीी के दोस्त पर भी हमला किया।

    आरोपियों की तलाश में जुटी क्राइम टीम

    कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की 10 टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

    लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    बता दें कि इससे पहले  अहमदाबाद की बोपल पुलिस ने पुणे के एक फल व्यापारी को एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने कथित रूप से महिला ने ब्लैकमेल किया, उसके अश्लील वीडियो बनाए और उससे पैसों की उगाही की। यहां तक कि आरोपी ने महिला को खुद की नस काटने तक के लिए मजबूर किया था।

    यह भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर बनाया गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो, नस काटने के लिए किया ब्लैकमेल; 90 हजार रुपये भी वसूले