विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे की दुकानों पर FDA का छापा, 512 किलो मिठाई नष्ट; जांच के लिए भेजे 17 सैंपल

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:40 PM (IST)

पुणे में एफडीए ने आठ मिठाई दुकानों पर छापा मारा, जहां अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई बन रही थी। अधिकारियों ने 2.88 लाख रुपये मूल्य की 512.1 किलोग्राम मिठाई जब्त कर नष्ट की।

पुणे की दुकानों पर FDA का छापा(फोटो: सोशल मीडिया)

पुणे की दुकानों पर FDA का छापा(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में अनहाइजेनिक परिस्थितियों में मिठाई बनाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को बुधवार पेठ स्थित आठ प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

इस दौरान अधिकारियों ने 2.88 लाख रुपये मूल्य की कुल 512.1 किलोग्राम मिठाई जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी। यह कार्रवाई सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र अभियान के तहत एफडीए के सर्कल 6 और सर्कल 8 की टीमों द्वारा की गई।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में मिठाई बनाने की जगहों पर भारी गंदगी और अस्वच्छ हालात पाए गए, जबकि दो इकाइयां बिना अनिवार्य लाइसेंस या पंजीकरण के चलती हुई पाई गईं।

खराब होने के डर से मौके पर नष्ट की गई मिठाई

एफडीए की टीम ने कुल 288200 रुपये की कीमत वाली 512.1 किलोग्राम मिठाई जब्त की। चूंकि जब्त किए गए खाद्य पदार्थ जल्दी खराब होने वाले थे, इसलिए अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसके अलावा, मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अधिकारियों ने 17 खाद्य सैंपल भी इकट्ठा किए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

इन मिठाई दुकानों पर हुई कार्रवाई

श्रीमंत पेढेवाले: निरीक्षण के दौरान यहां अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई बनती पाई गई। टीम ने यहां से मोतीचूर लड्डू, खवा मोदक और उकडीचे मोदक के तीन सैंपल लिए। साथ ही, 118080 रुपये मूल्य की कुल 215.1 किलोग्राम मिठाई जब्त कर नष्ट कर दी गई।

श्री मंगल मूर्ति: यहां अधिकारियों को गंदगी के साथ-साथ अनिवार्य लाइसेंस और पंजीकरण का भी अभाव मिला। टीम ने यहां से तीन सैंपल लिए और 1.17 लाख रुपये की 195 किलोग्राम मिठाई जब्त कर नष्ट की। इस प्रतिष्ठान को तुरंत अपना कारोबार बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया है।

मेसर्स धारवाड़ी पेढे स्वीट्स एंड स्नैक्स: अस्वच्छ हालात पाए जाने के बाद अधिकारियों ने यहां से 23,840 रुपये मूल्य की 43 किलोग्राम मिठाई जब्त कर नष्ट की और जांच के लिए तीन सैंपल एकत्र किए।

यह भी पढ़ें- पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ

यह भी पढ़ें- पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।