पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल
पुणे जिले के बारामती में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को काली थार एसयूवी ने टक्कर मारकर घसीट दिया। घटना सम्यक चौक पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कांस्टेबल का नाम दत्तात्रेय भोसले बताया गया है।

पुणे में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को थार कार के बोनट पर घसीटते हुए कैमरे में कैद किया गया। (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
थार ड्राइवर ने कांस्टेबल करीब 40 से 50 फीट तक घसीटा गया
घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया
डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे में एक बार फिर थार कार का कहर देखने को मिला है। पुणे जिले के बारामती में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को काली थार एसयूवी ने टक्कर मारकर घसीट दिया। घटना सम्यक चौक पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कांस्टेबल का नाम दत्तात्रेय भोसले बताया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार भोसले ई-चालान की जांच कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक गाड़ी तेज रफ्तार से भगा दी। भोसले गाड़ी के बोनट पर लटके रह गए।
उन्हें करीब 40 से 50 फीट तक घसीटा गया, जिसके बाद वे गाड़ी से गिर पड़े। गिरने से उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।