दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने दे दी हत्या की सुपारी, पुलिस ने किया खतरनाक साजिश का खुलासा
पुणे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शादी के लिए सगाई हो गई और प्री-वेडिंग शूट भी हो गया लेकिन बाद में जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी से बचने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। उसने मंगेतर की हत्या की साजिश रच डाली और डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दी। पुलिस ने इस साजिश में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एएनआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शादी के लिए सगाई हो गई और प्री-वेडिंग शूट भी हो गया, लेकिन बाद में जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी से बचने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। उसने मंगेतर की हत्या की साजिश रच डाली और डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दी। पुलिस ने इस साजिश में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपित दुल्हन फरार है।
प्री वेडिंग शूट के बाद मयूरी का मन बदल गया
पुलिस के अनुसार, अहिल्यानगर के श्रीगोंडा तालुका की रहने वाली मयूरी सुनील डांगड़े की शादी कर्जत तालुका के माही जलगांव के सागर जयसिंह कदम के साथ तय हुई थी। उनकी सगाई हो चुकी थी। बाद में मयूरी का मन बदल गया। उसने शांतिपूर्वक शादी से इन्कार करने की जगह उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
कुछ लोगों ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया
उसने अपने एक साथी संदीप गावड़े के साथ मिलकर सागर को मारने के लिए कुछ लोगों को डेढ़ रुपये में सुपारी दी। इसके बाद 27 फरवरी को होटल में कुक सागर को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया और फरार हो गए। हमले में घायल सागर को अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। जांच में यह साजिश उजागर हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।