विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune Bandh Today: राज्यपाल के शिवाजी पर टिप्पणी के विरोध में आज पुणे बंद, जानें क्या रहेगा खुला और बंद

By Nidhi AvinashEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2022 09:33 AM (IST)

Pune Bandh Today महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विरोध में कांग्रेस कुछ संगठनों ने आज यानी 13 दिसंबर ...और पढ़ें

Pune Bandh Today: राज्यपाल के शिवाजी पर टिप्पणी के विरोध में आज पुणे बंद, जानें क्या रहेगा खुला और बंद
Pune Bandh Today: राज्यपाल के शिवाजी पर टिप्पणी के विरोध में आज पुणे बंद, जानें क्या रहेगा खुला और बंद

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Pune Bandh Today: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विरोध में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, संभाजी ब्रिगेड और कुछ अन्य संगठनों ने आज यानी 13 दिसंबर को पुणे शहर में बंद का आह्नान किया है। ये बंद राज्यपाल कोश्यारी की छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के बाद बुलाया गया है।

व्यापारी निकाय, फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन ऑफ पुणे के अध्यक्ष फतेहचंद रांका ने पुणे बंद का समर्थन करते हुए आज 3 बजे तक दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। एफएटीपी के अध्यक्ष ने कहा कि 'हम राज्यपाल के बयान की निंदा करते हैं और व्यापारिक संगठनों से अपील करते हैं कि वे बंद का समर्थन करें।'

राज्यपाल के क्या बोलने पर बढ़ा विवाद?

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कहा था, 'अगर कोई पूछता है कि आपका आइडल कौन है तो आपको किसी की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें यहीं महाराष्ट्र में पाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने आदर्श बन गए हैं... आप नए लोगों लोगों को आदर्श के रूप में देख सकते हैं। बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक।' राज्यपाल ने ये बयान पिछले महीने औरंगाबाद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए दिया था।

जानिए क्या रहेगा बंद और खुला?

  • आज पुणे बंद के दौरान 3 बजे तक सभी दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे।
  • किराना स्टोर, बेकरी और दुध की दुकानें सुबह केवल 10 बजे तक खुला रहेगा।
  • मेडिकल की दुकानें, पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप खुला रहेगा।

मुंबई में कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या में भारी गिरवाट, तीन अंकों में नहीं पहुंच पा रहा आंकड़ा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुणे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 1000 जवानों को भी तैनात किया जाएगा। इससे पहले 12 दिसंबर को भगत सिंह कोश्यारी ने पूरे मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी।

इस पत्र में उन्होंने लिखा, 'अमित भाई, आप जानते हैं कि 2016 में, जब आप हल्द्वानी (उत्तराखंड) में थे, तो मैंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि मैं 2019 का चुनाव नहीं लडूंगा और राजनीतिक पदों से दूर रहूंगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए प्यार और विश्वास के कारण मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद स्वीकार किया। अगर मैंने अनजाने में कोई गलती की है, तो मैं तुरंत माफी मांगने या खेद व्यक्त करने में संकोच नहीं करूंगा। मैं महाराणा प्रताप के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं अनुरोध करता हूं। आप मुझे वर्तमान संदर्भ में मार्गदर्शन दें।'

आज से जी-20 में पहली विकास कार्यसमूह बैठक की मेजबानी करेगा मुंबई, 16 दिसंबर तक चलेगी बैठक

Mumbai: जल्द अमीर बनने की लालच में लूटा साढ़े चार किलो सोना, पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार