विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से जी-20 में पहली विकास कार्यसमूह बैठक की मेजबानी करेगा मुंबई, 16 दिसंबर तक चलेगी बैठक

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 12 Dec 2022 11:09 PM (IST)

विदेश मंत्रालय के जारी आधिकारिक बयान के अनुसार 13 दिसंबर को विकास कार्यसमूह की आधिकारिक बैठक के पहले भारत की ...और पढ़ें

विकास कार्य समूह की आधिकारिक बैठक 16 दिसंबर को कानहेरी गुफाओं में अध्ययन यात्रा के बीच होगी।
विकास कार्य समूह की आधिकारिक बैठक 16 दिसंबर को कानहेरी गुफाओं में अध्ययन यात्रा के बीच होगी।

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत जी-20 अध्यक्षता के तहत विकास कार्यसमूह की पहली बैठक 13 से शुरू कर रहा है। यह बैठक 16 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसमें जी-20 के सदस्य देशों के साथ ही मेहमान देश और आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठन भी शामिल होंगे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होने वाली विकास कार्य समूह की पहली बैठक का उपयोग भारत द्वारा उन मुद्दों को सामने लाने के लिए किया जाएगा, जो विकासशील देशों के लिए प्रासंगिक हैं। विकास कार्य समूह (डीडब्ल्यूजी) की आधिकारिक बैठक 16 दिसंबर को कानहेरी गुफाओं में अध्ययन यात्रा के बीच होगी।

विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान

विदेश मंत्रालय के जारी आधिकारिक बयान के अनुसार 13 दिसंबर (मंगलवार) को विकास कार्यसमूह की आधिकारिक बैठक के पहले भारत की अध्यक्षता में 'विकास के लिए डाटा' पर दो आयोजन होंगे। इसमें 2030 के एजेंडा को आगे बढ़ाने में जी-20 की भूमिका और हरित विकास में नवजीवन जोड़ने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, स्वागत रात्रिभोज मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में होगा। 14 से 15 दिसंबर को विकास कार्यसमूह की बैठक में सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रगति पर भारतीय की वरीयता पर विचार-विमर्श के साथ ही पर्यावरण के लिए जीवनशैली और विकास के लिए डाटा पर अध्ययन होगा।

पीएम मोदी मानते हैं बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी मिलकर होंगी पार

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता पर कहा है कि बड़ी से बड़ी चुनौतियां और लक्ष्य मिलकर जुलकर हासिल हो सकते हैं। अमिताभ कांत ने सोमवार को जी-20 सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता का पीएम मोदी ने नैरेटिव सेट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम आज जिन भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, एकजुट होकर काम करने से उसका हल निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- RTI: जवाब देने के लिए मांगे 14 लाख रुपए, कहीं थमा दिए लीपेपोते दस्तावेज

यह भी पढ़ें- Fact Check: कपिल मिश्रा और आप समर्थकों के बीच 2018 में हुआ झड़प का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल