यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई में कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या में भारी गिरवाट, तीन अंकों में नहीं पहुंच पा रहा आंकड़ा
कोरोना महामारी के दौरान मुंबई में नगर निगम के टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में ...और पढ़ें

सूरज पांडे, मिड-डे। कोरोना महामारी के दौरान मुंबई में नगर निगम के टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहेते थे। हालांकि आज के समय नगर निगम के पास न तो वैक्सीन है और न ही लोगों में वैक्सीन लगाने की इच्छा रह गई है। बीएमसी के पास कोविशील्ड और कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है और अब कोवैक्सिन की कुछ हजार खुराक ही बची है।
वैक्सीन लगावाने वालों की संख्या में भारी गिरावट
मुंबई में कोरोना महामारी के दौरान लोग घंटो लाइन में खड़े होकर वैक्सीन लेने का इंतजार करते थे। हालांकि आज के समय वैक्सीन के किसी भी केंद्रों पर एक भी टीकाकरण की सूचना नहीं मिलती है। बीएमसी की टीकाकरण रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के दौरान बीएमसी और सरकारी केंद्रों में सिर्फ 185 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। 8 दिसंबर को 49 लोगों को टीका लगाया गया, अगले दिन 55 और दस दिसंबंर को 81 लोगों ने टीका लगाया।
तीन अंकों में नहीं पहुंच पा रहा आंकड़ा
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पिछले दो महीनों से शायद ही टीकाकरण के आंकड़े तीन अंकों के आंकड़े को पार कर पाए। फिर भी, निजी अस्पतालों से कुछ लेने वाले हैं लेकिन बीएमसी और सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर केवल प्रतिक्रियाएं हैं।' मालूम हो कि साल 2021 में BMC ने शहर भर में 300 से अधिक केंद्र खोले हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके, लेकिन अब मांग कम हो गई है और टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी कम हो गई है। वर्तमान में, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में केवल 65 नागरिक टीकाकरण केंद्र और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में 17 केंद्र हैं।
