विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Helicopter Crash in Pune: पुणे में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों की मौत

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Wed, 02 Oct 2024 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2024 09:27 AM (IST)

Pune Helicopter Crash पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे ...और पढ़ें

Pune helicopter crash पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।
Pune helicopter crash पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।

HighLights

  1. बावधन इलाके की पहाड़ी पर हुआ हादसा।
  2. कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना।

एजेंसी, पुणे। Pune Helicopter Crash महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बावधन के पास  हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सरकारी या निजी हेलीकॉप्टर था।

बावधन इलाके की पहाड़ी पर हुआ हादसा

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई।

हेलीकॉप्टर के बारे में नहीं मिली जानकारी

हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया, "पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था, क्योंकि इसमें आग लगी हुई है।"