विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhushi Dam: लोनावाला के भुशी डैम में बड़ा हादसा, महिला समेत 5 की मौत

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Sun, 30 Jun 2024 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2024 07:10 PM (IST)

महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है प्रदेशभर में जमकर बारिश हो रही है जिससे तालाब और बांधों का जलस्तर बढ़ने ...और पढ़ें

लोनावाला के भुशी डैम के पास महिला समेत 4 बच्चे डूबे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लोनावाला के भुशी डैम के पास महिला समेत 4 बच्चे डूबे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पूरे महाराष्ट्र में पहुंचा मानसून
  2. लोनावाला में हुआ बड़ा हादसा

एएनआई, लोनावाला। पूरे महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है। प्रदेशभर में जमकर बारिश हो रही है, जिससे तालाब और बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस बीच रविवार को लोनावाला में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, लोनावाला में भुशी डैम के पास झरने में एक महिला और 4 बच्चे डूब गए। इस दर्दनाक घटना में पांचों की मौत हो गई है।

काफी मशक्कत के बाद सभी पाचों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुहास जगताप ने बताया कि तलाशी और बचाव अभियान रोक दिया गया है।

सभी पांच लोग पुणे के सैयद नगर के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में पासपोर्ट ऑफिसों में CBI की बड़ी छापामारी, 14 अधिकारियों सहित 18 लोगों पर FIR दर्ज