Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे में पूर्व NCP पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने पांच राउंड की फायरिंग के बाद घोंपा चाकू

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 02 Sep 2024 05:40 AM (IST)

    पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंडेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। णे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा आज रात करीब 930 बजे वनराज अंडेकर (अजित पवार के NCP गुट के पूर्व पार्षद) अपने चचेरे भाई के साथ इमानदार चौक पर खड़े थे। कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया।

    Hero Image
    एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंडेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    एएनआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज आंडेकर की रविवार गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं गयीं। फायरिंग के बाद वनराज आंडेकर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। घरेलू विवाद के चलते नाना पेठ में डोके तालीम के सामने करीब 8:30 बजे वनराज आंडेकर को गोली मार दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धारदार हथियारों से भी किया गया हमला

    पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा, "आज रात करीब 9:30 बजे , वनराज अंडेकर (अजित पवार के NCP गुट के पूर्व पार्षद) अपने चचेरे भाई के साथ इमानदार चौक पर खड़े थे। कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान, पहली नजर में मिली जानकारी के अनुसार, पांच राउंड फायरिंग की गई और उन पर धारदार हथियारों (चाकू) से भी हमला किया गया।

    कुछ लोगों से हो रही पूछताछ: पुलिस

    संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इस संबंध में हमारी अपराध शाखा और अन्य जोन की टीमें इस काम में लगी हुई हैं। वे आरोपियों को खोजने और उन्हें गिरफ्तार करने में लगे हुए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी कौन हैं और उन्होंने उन पर हमला क्यों किया। कुछ ज्ञात लोग जिनके नाम इसमें सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। मौत एक धारदार हथियार के कारण हुई थी।"

    यह भी पढ़ें: VIP Number: महाराष्ट्र में गाड़ी के लिए चाहिए 0001 नंबर! पढ़ें कितने देंगे पड़ेंगे पैसे?

    comedy show banner
    comedy show banner