Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pune Rape Case: 'आरोपी किसी भी पार्टी का हो, फांसी की सजा होनी चाहिए', पुणे रेप केस में एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 03:11 PM (IST)

    पुणे शहर में एक युवती के साथ हुए रेप मामले में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया है।डिप्टी सीएम ने कहा पुणे दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी कोई भी होचाहे वह किसी भी पार्टी का होउसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए। बता दें कि आरोपित की पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है।

    Hero Image
    पुणे रेप केस में एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

    जेएनएन, मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे शहर के स्वर्गेट बस स्टैंड पर बस के अंदर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला गरमाता जा रहा है। अब दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराध करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिंदे ने कई सवालों के जवाब दिया है।

    डिप्टी सीएम ने कहा,

    पुणे दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी कोई भी हो,चाहे वह किसी भी पार्टी का हो,उसे बख्शा नहीं जाएगा।ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए। डिपो में क्षतिग्रस्त बस को जल्द ही नीलाम किया जाना चाहिए।

    महाराष्ट्र सरकार राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक में बलात्कार की घटना को लेकर विपक्ष के निशाने पर है, जो शिक्षा और आईटी का केंद्र भी है।

    एनसीपी गुट के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

    वहीं शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के सदस्यों ने गुरुवार को स्वर्गेट पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें मुफ्त सुविधाएं देने पर अधिक जोर देने का आरोप लगाया है।

    महिला के साथ क्या हुआ?

    • महिला के साथ मंगलवार सुबह 5.45 से 6 बजे के बीच व्यस्त स्वर्गेट बस स्टैंड पर बलात्कार किया गया, जो पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है।
    • पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध 36 वर्षीय दत्तात्रेय रामदास गाडे है, जिस पर पहले भी चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग की घटनाओं का आरोप है और वह 2019 से जमानत पर बाहर है।
    • युवती फलटण जाने वाली बस स्टैंड पर खड़ी थी, तभी एक युवक ने आकर उससे अपनी पहचान बनाई।
    • उसने युवती को दीदी कहकर संबोधित किया। फिर उससे पूछा कि उसे कहां जाना है।
    • युवती ने उसे अपना गंतव्य बताया तो युवक ने उसे गुमराह कर कहा कि फलटण की बस दूसरी जगह खड़ी है।

    comedy show banner
    comedy show banner