Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyrus Poonawalla: साइरस पूनावाला को पड़ा दिल का दौरा, डॉक्टरों की देखरेख में हुई एंजियोप्लास्टी; हालत स्थिर

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 10:40 PM (IST)

    वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डा. साइरस पूनावाला को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें रुबी हाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी स्थिति स्थिर है। रूबी हाल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. परवेज ग्रांट ने कहा कि साइरस पूनावाला का स्वास्थ्य अब ठीक हो रहा है।

    Hero Image
    सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. साइरस पूनावाला को पड़ा दिल का दौरा। फोटोः cyruspoonawalla.com

    पीटीआई, पुणे। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डा. साइरस पूनावाला को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें रुबी हाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। वह ठीक हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टरों ने क्या कहा?

    रूबी हाल क्लीनिक के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. परवेज ग्रांट ने कहा कि साइरस पूनावाला का स्वास्थ्य अब ठीक हो रहा है। अस्पताल के सलाहकार अली दारूवाला ने कहा कि डाक्टर साइरस पूनावाला को गुरुवार को दिल का हल्का दौरा पड़ा। शुक्रवार सुबह उन्हें रूबी हाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डा. परवेज ग्रांट, डा. मैकले और डा. अभिजीत खारदेकर की देखरेख में डा. पूनावाला की एंजियोप्लास्टी की गई।

    खबर अपडेट की जा रही है।