Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नागपुर रेड लाइट एरिया से छुड़ाई गई छात्रा, महिला दलाल गिरफ्तार

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2016 03:22 AM (IST)

    शहर के रेडलाइट एरिया गंगा जमुना से एक 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने आजाद कराया। मध्यप्रदेश से खरीदकर लाई गई इस छात्रा से देह व्यवसाय कराने वाली महिला द ...और पढ़ें

    Hero Image

    नागपुर। शहर के रेडलाइट एरिया गंगा जमुना से एक 16 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने आजाद कराया। मध्यप्रदेश से खरीदकर लाई गई इस छात्रा से देह व्यवसाय कराने वाली महिला दलाल आशा केसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा को चार वर्ष पहले अड्डे पर लाया गया था। उस समय वह लगभग 12 वर्ष की थी। गंगा जमुना में कई कम उम्र की लड़कियों से जबरन देह व्यवसाय कराया जा रहा है।
    बता दें पुलिस उपायुक्त अभिनाश कुमार ने डेढ़ सौ वर्ष पुरानी गंगा जमुना बस्ती में छापा मार कार्रवाई कर वहां का व्यवसाय बंद करा दिया था, लेकिन मौजूदा समय में फिर से यह व्यवसाय गुलजार हो गया है।

    सूत्रों के अनुसार इस छात्रा को गंगा जमुना बस्ती में दिनभर देह व्यवसाय कराने के बाद एक कमरे में बंद करके रखा जाता था, ताकि कसी दूसरे दलाल को वह दिखाई न दे। इस छात्रा के बारे में पुलिस उपायुक्त अभिनाश कुमार को गुप्त सूचना मिली, तो उन्होंने लकड़गंज थाने का एक दल कार्रवाई के लिए भेजा। दस्ते ने गंगा जमुना की दिल्ली गली में एक बंद कमरे से छात्रा को मुक्त कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ में छात्रा को देह व्यवसाय के दलदल में उतारने की कहानी सामने आई है। पुलिस ने महिला दलाल आशा केसिया को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्रा को आशा ने मध्यप्रदेश से खरीदा था। छात्रा के माता-पिता नहीं थे। वह अपने एक रिश्तेदार के घर में रहती थी।