नागपुर: कोचिंग सेंटर की महिला कर्मचारी बच्चों को भेजती थी अपनी न्यूड तस्वीरें, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
नागपुर में एक निजी कोचिंग संस्थान की 23 वर्षीय महिला कर्मचारी पर नाबालिग छात्रों को अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने का आरोप है।

नागपुर में कोचिंग कर्मचारी पर नाबालिगों को अश्लील सामग्री भेजने का आरोप
HighLights
नागपुर में कोचिंग कर्मचारी पर नाबालिगों को अश्लील सामग्री भेजने का आरोप
मामला पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत दर्ज, पुलिस जांच जारी
पुलिस सेक्सटॉर्शन रैकेट और अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में काम करने वाली 23 साल की महिला पर गंभीर आरोप लगा है।
आरोप है कि महिला ने आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कई नाबालिग छात्रों को अपनी न्यूड तस्वीरें और वीडियो भेजे। ये घटनाएं इस साल एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच हुईं।
कोचिंग कर्मचारी पर अश्लील कंटेंट भेजने का आरोप
मामले का खुलासा 13 नवंबर को हुआ, जब चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक छात्र में फोन किया। छात्र ने बताया कि महिला उसे और अन्य छात्रों को अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेजती थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुश्ताक पठान ने जांच के आदेश दिए। केस सुपरवाइजर पूजा कांबले और टीम सदस्य मीनाक्षी धादादे ने इस मामले में जानकारी जुटाई।
14 नवंबर को ओल्ड काम्पटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। महिला के खिलाफ POCSO एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सेक्सटॉर्शन रैकेट की भी जांच कर रही
जोनल डीसीपी रमेश धूमल ने बताया कि पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रभावित नाबालिगों की पहचान और सबूत जुटाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'हम जांच कर रहे हैं और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।' जांच में तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या मामला किसी बड़े सेक्सटॉर्शन रैकेट से जुड़ा है।
सूत्रों के अनुसार महिला के कुछ नाबालिग छात्रों से यौन संबंधों के भी आरोप हैं, जिसकी जांच जारी है। जुलाई से ही सामग्री छात्रों और युवाओं के बीच फैलाई और साझा की जा रही थी। पुलिस घटनाओं का सटीक क्रम, मकसद, पीड़ितों की संख्या और अन्य लोगों की भूमिका पता लगाने पर काम कर रही है।