Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नागपुर में 15 जून तक आएगा मानसून

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2016 06:11 AM (IST)

    देर से सही, लेकिन मानसून इस बार खूब बरसेगा। विदर्भ सहित महाराष्ट्र में इसके देर से पहुंचने की संभावना है। नागपुर सहित विदर्भ में 15 जून तक मानसून पहुं ...और पढ़ें

    Hero Image

    नागपुरदेर से सही, लेकिन मानसून इस बार खूब बरसेगा। विदर्भ सहित महाराष्ट्र में इसके देर से पहुंचने की संभावना है। नागपुर सहित विदर्भ में 15 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर किसी तरह मानसून जल्द आता भी है तो यह 10 जून से पहले नहीं आएगा। हालांकि इसकी संभावना कम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहत की बात यह है कि मानसून के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। बादल गरजने-चमकने लगे है। इसे बारिश की आहट माना जा रहा है।

    कपास पर जोर

    बारिश के संकेतों को देखते हुए किसानों ने भी खेतों में जुताई का काम शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए है। खाद-बीज बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतार देखी जा रही है। हालांकि बीते तीन सालों में मौसम की मार झेल चुके किसान इस बार कदम फूंक-फूंक कर रखते दिखाई दे रहे है।

    यही वजह है कि इस बार वे खुद ही अपनी पसंदीदा ब्रांडेड बीजों की मांग दुकानदारों से कर रहे है। अच्छे मानसून के अनुमानों को देखते हुए किसान इस बार सोयाबीन की बजाए कपास पर जोर दे रहे हैं। कपास बीजों के दाम पिछले साल की तुलना में कम भी हुए हैं। कपास के साथ तुअर दाल के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।