'मेरे साथ बंदूक की नोक पर...', महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शिवसेना नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। शिव सेना में संपर्क प्रमुख के पद पर नियुक्त मंगेश काशीकार पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने और बंदूक की नोक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मंगेश पुलिस के डर से फरार हो गया है।
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक शिवसेना नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने बंदूक की नोक पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाला था। मामला सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार है।
आरोपी का नाम मंगेश काशीकार है, जो शिवसेना में संपर्क प्रमुख के पद पर मौजूद है। रविवार को होटल में काम करने वाली एक महिला ने मंगेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स बोले- 'दोनों तरफ से मिसाइलें बरसीं तो...'
महिला ने दिए 1.5 करोड़ रुपए
पीड़िता ने नागपुर के बजाज नगर थाने में मंगेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है कि मंगेश ने उसे झांसा दिया कि उसका एक बहुत बड़ा होटल है। होटल की मरम्मत के लिए उसे पैसा चाहिए। ऐसे में पीड़िता ने मंगेश के होटल में 1.5 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
बंदूक की नोक पर किया यौन उत्पीड़न
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे सच पता चला कि यह होटल मंगेश का नहीं है तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। ऐसे में मंगेश ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और जबरन होटल में ले गया। जब महिला ने मंगेश का विरोध किया तो उसने महिला के सिर पर बंदूक तान दी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
नागपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मंगेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं मामला पुलिस क संज्ञान में आने के बाद से ही मंगेश फरार है। नागपुर पुलिस पूरे शहर में मंगेश की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।