विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नागपुर हिंसा के नुकसान की कीमत दंगाइयों से वसूलेगी महाराष्ट्र सरकार, CM फडणवीस ने 'एक्शन प्लान' किया तैयार

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sat, 22 Mar 2025 03:27 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा को लेकर मीडिया से बात की है और अपनी सरकार के प्लान ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर दिया बयान
  2. 104 दंगाइयों की हुई पहचान, 92 पर हुई कार्रवाई
  3. सीएम ने बताया किस पर होगा बुलडोजर एक्शन?

पीटीआई, नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि नागपुर हिंसा के दौरान नुकसान पहुंचाई गई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी और भुगतान न करने पर उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा।

104 दंगाइयों की हुई पहचान

सीएम फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों के वीडियो और फुटेज का विश्लेषण करने के बाद अब तक 104 दंगाइयों की पहचान की गई है और कानून के अनुसार 12 नाबालिगों सहित 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

फडणवीस ने कहा कि सोमवार को मध्य नागपुर क्षेत्रों में हुई हिंसा के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धारित यात्रा प्रभावित नहीं होगी। गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा, "पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

'चैन से नहीं बैठेगी मेरी सरकार'

उन्होंने कहा, "मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वाले तत्वों का पता नहीं लग जाता और उनसे सख्ती से निपटा नहीं जाता।" उन्होंने कहा कि दंगों में विदेशी या बांग्लादेशी हाथ होने के बारे में टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच चल रही है।

फडणवीस ने कहा कि इस घटना को "खुफिया विफलता" नहीं कहा जा सकता, लेकिन खुफिया जानकारी बेहतर हो सकती थी। उन्होंने कहा, "दंगाइयों ने महिला पुलिस कांस्टेबलों पर पत्थर फेंके। उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई।" जांच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई विदेशी हाथ या बांग्लादेशी लिंक सामने नहीं आया है। हिंसा का कोई राजनीतिक पहलू नहीं है।

'मुसलमानों को आंख दिखाने वालों को नहीं बख्शेंगे', इफ्तार पार्टी में किस पर भड़के अजित पवार?