यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra: मतांतरण कर दोहरा लाभ लेने वाले आदिवासियों की जांच करेगी समिति, मंत्री मंगल प्रभात बोले- प्रलोभन देकर हो रहा कर कन्वर्जन
Maharashtra महाराष्ट्र में मतांतरण कर दोहरा लाभ पाने वाले आदिवासियों के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने ...और पढ़ें

HighLights
- मतांतरण कर दोहरा लाभ पाने वाले आदिवासियों के मुद्दे पर महाराष्ट्र मंत्री प्रभात लोढ़ा ने समिति बनाने की बात कही
- उन्होंने दावा किया कि कई आदिवासियों का जबरदस्ती और प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जा रहा है।
पीटीआई, नागपुर। मतांतरण कर दोहरा लाभ पाने वाले आदिवासियों के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक समिति बनाने की बात कही है। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि जो आदिवासी मतांतरण करते हैं, उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय और अनुसूचित जनजाति के सदस्य के रूप में भी लाभ मिलता है।
उन्होंने दावा किया कि कई आदिवासियों का जबरदस्ती और प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जा रहा है। मतांतरण आदिवासी संस्कृति को खोखला कर देता है। लोढ़ा ने कहा कि ऐसे दोहरे लाभ पाने वाले व्यक्तियों को सूची से हटाने के लिए सेवानिवृत्त कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। इसमें सभी राजनीतिक दलों के सदस्य होंगे।
इस मुद्दे पर हुई तीखी बहस
वह भाजपा विधायकों निरंजन डावखरे और प्रवीण दरेकर द्वारा लाए गए एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे, जिसमें मतांतरण करने वाले आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति सूची से हटाने और उनके लिए आरक्षण लाभ वापस लेने की मांग की गई थी। इस मुद्दे पर तीखी बहस भी हुई।