Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश के प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई जा रही थी Biman एयरलाइंस की फ्लाइट

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 20 Feb 2025 10:54 AM (IST)

    Bangladesh plane emergency landing ढाका से दुबई जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार आधी रात को फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया था। अब यात्रियों को बाद में कंपनी की दूसरी फ्लाइट से ले जाया जाएगा।

    Hero Image
    Bangladesh plane emergency landing बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी फ्लाइट।

    पीटीआई, नागपुर। Bangladesh plane emergency landing ढाका से दुबई जाने वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।

    प्लेन में आई तकनीकी समस्या  

    नागपुर एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार आधी रात को फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बाद में कंपनी की दूसरी फ्लाइट से ले जाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें