Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुंबई पुलिस भर्ती दौड़ में टूटा विश्व रिकार्ड! कई उम्मीदवारों ने की हेरफेर; 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 07:24 PM (IST)

    मुंबई पुलिस भर्ती की 1600 मीटर दौड़ में कई उम्मीदवारों ने हेरफेर की। पवई पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं जिसमें 10 से अधिक उम्मीदवारों ने दौड़ने से पहले एक-दूसरे के साथ अपने रनिंग चिप्स का आदान-प्रदान किया और विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

    Hero Image
    मुंबई पुलिस भर्ती दौड़ में कई उम्मीदवारों ने की हेरफेर, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    मुंबई, शिरीष वकतानिया। 1600 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड 3 मिनट 43 सेकेंड और 13 मिलीसेंकड का है, लेकिन मुंबई में पुलिस भर्ती अभियान में उम्मीदवारों ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 मिनट 42 सेकंड 950 मिलीसेकंड में यह दौड़ पूरी की। इससे पुलिस हैरान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1600 मीटर की दौड़ का विश्व रिकॉर्ड

    बता दें 1600 मीटर में सबसे तेज दौड़ने का रिकार्ड हिचाम एल गुएर्रूज (Hicham El Guerrouj) के नाम है। उन्होंने 3 मिनट 43 सेकंड 13 मिलीसेकंड में दौड़ पूरी करके यह रिकार्ड बनाया। अब पाया गया है कि कई उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती के दौरान शारीरिक परीक्षण में हेरफेर के तरीके अपनाए।

    प्रत्येक उम्मीदवार को दिए गए दो चिप्स

    मुंबई पुलिस भर्ती अभियान में प्रत्येक उम्मीदवार को दो चिप्स दिए गए थे। इन्हें दौड़ से पहले अभ्यर्थियों को अपने दोनों पैरों में लगाना होता है। पवई पुलिस ने अब तक 3 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जिसमें 10 से अधिक उम्मीदवारों ने दौड़ने से पहले एक-दूसरे से अपने रनिंग चिप्स की अदलाबदली की और बेहद तेज समय में दौड़ पूरी की।

    एक तरफ उम्मीदवार कर रहे कड़ी मेहनत, दूसरी तरफ चल रहा जुगाड़

    पिछले एक महीने से मुंबई में चल रहे पुलिस भर्ती अभियान में दौड़ की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सुबह-शाम तैयार कर रहे हैं, वहीं कई अभ्यर्थी उत्तीर्ण होने के लिए धोखाधड़ी और हेरफेर का सहारा ले रहे हैं। पुलिस भर्ती अभियान में 400 मीटर ट्रैक के चार चक्कर लगाकर दौड़ पूरी की जाती है।

    सामान्यतः यह दौड़ पूरी करने में अभ्यर्थियों को 11-12 मिनट लगते हैं, लेकिन पुलिस के होश तब उड़े जब कई उम्मीदवारों ने विश्व रिकार्ड तोड़ते हुए 1600 मीटर दौड़ पूरी की। ऐसे ही एक मामले में निखिल वीरेंद्र यादव और विकास देवीदास सरदार को धोखाधड़ी में शामिल पाया गया है।

    चिप की अदला-बदली से बनाया कीर्तिमान

    पुलिस को शक है कि दौड़ के चारों चक्करों में एक संदिग्ध अभ्यर्थी तेज भागता और दूसरा धीरे-धीरे भागता। अगले चक्कर में दूसरा संदिग्ध अभ्यर्थी तेज भागता और पहले थकने से बचने के लिए धीरे-धीरे भागता। इस तरह दोनों ने थके होने से बचकर आपस में सांठगांठ से दौड़ पूरी की और इस बीच वे अपनी चिप का आदान-प्रदान करते रहे। अंततः इसका परिणाम यह निकला कि दोनों उम्मीदवारों ने बराबर 3 मिनट 42 सेंकड 950 मिलीसेंकड में दौड़ पूरी की और 1600 मीटर दौड़ में विश्व कीर्तिमान बना दिया। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    इसके बाद 8 अन्य उम्मीदवारों ने भी इसी तरीके से सबसे तेज समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी की। उनके खिलाफ अलग-अलग तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि अभ्यर्थी कैसे नए तौर-तरीकों का उपयोग करके दौड़ में धोखाधड़ी कर रहे हैं।