Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत की बालकनी ढही; एक की मौत और 13 घायल

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 03:40 PM (IST)

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक इमारत की बालकनी ढहने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 13 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसा शनिवार सुबह 11 बजे का है। मुंबई और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

    Hero Image
    मुंबई में इमारत की छत ढही। (फोटो- एएनआई)

    आईएएनएस, मुंबई। पिछले 72 घंटों में मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। महानगर के ग्रांट रोड स्टेशन के पास एक पुरानी इमारत की बालकनी और स्लैब ढहने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण विभाग ने साझा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

    चार मंजिला इमारत की बालकनी ढही

    घटना सुबह करीब 11 बजे की है। दरअसल, ग्रांट रोड स्टेशन के पास स्थित रुबिनिसा मंजिल इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी और स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। अभी एक हिस्सा लटका है। यह इमारत चार मंजिला है। इसकी सबसे ऊपरी मंजिल पर सात से आठ लोग फंसे थे। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और नागरिक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य जारी किया।

    रात से ही हो रही भारी बारिश

    करीब एक घंटे बाद एक शव निकाला गया। वहीं घायलों को नजदीक के भाटिया अस्पताल ले जाया गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि यह मुंबई में इस मानसून सीजन की पहली बड़ी मकान दुर्घटना है। बता दें कि शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि से मुंबई में भारी बारिश हो रही है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में मौसम के बदले मिजाज, दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी; जानें पूरा अपडेट

    comedy show banner
    comedy show banner