Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र की 'कातिल' दुल्हन… शादी के 15 दिन बाद ही कर दी पति की हत्या; कुल्हाड़ी से किए वार

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 11 Jun 2025 10:36 PM (IST)

    महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक महिला ने अपनी शादी के 15 दिन के बाद ही अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने 27 वर्षीय महिला को अपने 53 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी महिला ने बुधवार को रात करीब 12.30 बजे अपने पति अनिल लोखंडे पर हमला किया

    Hero Image
    एक महिला ने अपनी शादी के 15 दिन के बाद ही अपने पति की हत्या कर दी (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, सांगली। अभी मेघायल में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसी ही घटना घट गई। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक महिला ने अपनी शादी के 15 दिन के बाद ही अपने पति की हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने 27 वर्षीय महिला को अपने 53 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी महिला ने बुधवार को रात करीब 12.30 बजे अपने पति अनिल लोखंडे पर हमला किया।

    लोखंडे की यह दूसरी शादी थी

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जोड़ा सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि लोखंडे की यह दूसरी शादी थी, क्योंकि उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी।

    बहस के बाद वारदात को दिया अंजाम

    पुलिस ने बताया कि लोखंडे की पत्नी शादी करना नहीं चाहती थी और अनिल शादी पूरा करने पर जोर दे रहा था जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

    कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर राधिका नाम की आरोपी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जब वह बिस्तर पर सो रहा था।

    उन्होंने बताया कि महिला को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।