महिला ने बुक की होम स्पा सर्विस, कर्मचारी ने कॉल पर कही ऐसी बात; दंग रह गई कस्टमर
मुंबई में रहने वाली अंजली केलकर नामक महिला ने उबर कंपनी से होम स्पा सर्विस बुक किया था। सर्विस प्रोवाइडर यानी स्पा कर्मचारी निशा (बदला हुआ नाम) ने फोन करते हुए बताया कि कहा कि वो लोकेशन पर पहुंचने में 15-20 मिनट लेट हो जाएगी। निशा ने फोन पर जो कुछ कहा उसे सुनकर अंजली काफी दुखी हो गईं। उन्होंने पूरी जानकारी लिंकडिन पर शेयर की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में एक महिला ने उबर कंपनी (Uber) की कर्मचारियों की परेशानियों पर चिंता जाहिर की है। दरअसल, अंजली केलकर नामक महिला ने उबर कंपनी से होम स्पा सर्विस बुक किया था।
उन्होंने शाम 7:30 बजे स्पा सेशन बुक किया था। हालांकि, 7 बजकर 15 मिनट पर सर्विस प्रोवाइडर यानी स्पा कर्मचारी निशा (बदला हुआ नाम) ने फोन किया। उसने कहा कि वो लोकेशन पर पहुंचने में 15-20 मिनट लेट हो जाएगी, क्योंकि उसने थोड़ी देर पहले ही पिछला काम खत्म किया। उसने सुबह से कुछ खाना भी नहीं खाया है।
स्पा कर्मचारी ने सुनाई आपबीती
अंजली केलकर ने फिर भी निशा की बुकिंग कैंसिल नहीं की। अंजली ने बताया कि निशा करीब 8 बजकर 17 मिनट पर उनके घर आई। निशा की आंखों में आंसू थी। अंजलि ने बताया कि उन्होंने निशा को पानी और कुछ खाना दिया। इसके बाद निशा थोड़ी राहत महसूस कर रही थी। निशा ने अंजली को बताया कि काम के दौरान उसे कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
अंजली केलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन पर बताया कि मुंबई में इतनी जबरदस्त ट्रैफिक होने की वजह से होम सर्विस देने वाले कर्मचारियों का देर से पहुंचना को बड़ी बात नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उनकी (कर्मचारियों) की सर्विस को खराब रेटिंग देते हैं। सर्विस कैंसिल कर देते हैं, जिससे कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगता है।
महिला ने उबर कंपनी को दी नसीहत
अंजली केलकर ने लिंक्डइन कंपनी से आग्रह किया कि वो कर्मचारियों के लिए कठोर नियम न बनाएं। उन्होंने कहा, "आप उतने ही अच्छे हैं जितनी आपकी टीम है। आइए याद रखें: आपकी टीम आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। उनका ख्याल रखें।"
कंपनी ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद उबर कंपनी ने प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने स्वीकार किया कि जो निशा के साथ हुआ वो बिल्कुल गलत है। निशा के साथ जो हुआ उसके लिए कंपनी ने चिंता जाहिर की। कंपनी ने कहा कि वह बुकिंग, शेड्यूल और साझेदारों की भलाई से संबंधित प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।