Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: दुबई से लौटी महिला ने सांसद राहुल शेवाले पर लगाया दुष्‍कर्म का आरोप, सीएम शिंदे से की शिकायत

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 07:48 AM (IST)

    दुबई से लौटी 33 वर्षीय महिला ने सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale) पर दुष्‍कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( C ...और पढ़ें

    Hero Image
    33 वर्षीय महिला ने सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale) पर दुष्‍कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

    मुंबई, मिड डे। सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale) पर दुष्‍कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली 33 वर्षीय महिला ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde)को पत्र लिखा है। महिला ने अपने दो पन्नों के पत्र में मुख्यमंत्री और अन्य सरकारी अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे हस्तक्षेप करने और शेवाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में सांसद की पत्‍नी कामिनी शेवाले का कहना है कि हमारे परिवार को बदनाम करने और पैसे ऐंठने के इरादे से ये आरोप लगाया जा रहा है।

    बता दें कि सांसद पर आरोप लगाने वाली महिला दुबई की रहने वाली है, जो कथित तौर पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2020 में शेवाले के संपर्क में अपने टेक्सटाइल बिजनेस के लिए मदद मांगने आई थी। महिला ने दावा किया है कि वे समय के साथ करीब आ गए और उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा।

    महिला ने पत्र में लिखी ये बात 

    महिला ने अपने पत्र में लिखा है, 'सांसद राहुल शेवाले 2020 से शादी का झांसा देकर मेरा दुष्‍कर्म कर रहे हैं और मुझे मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। वह मुझसे कहते रहे कि वह अपनी पत्नी से कभी भी तलाक ले सकते हैं। दोनों में कुछ भी ठीक नहीं है। मैंने उसकी बातों पर विश्वास किया और प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

    महिला का आरोप है कि राहुल शेवाले उसे दिल्ली के सरकारी आवास पर खाने के लिए बुलाता था और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था। तब सांसद शेवाले ने कहा कि वह किसी भी तरह की पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तैयार हैं।

    लेकिन फिर 12 मई को अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर संबंधित महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया और महिला पर आरोप लगाया गया कि उसने एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का सम्मान बढ़ाने के लिए उसे ब्लैकमेल करके पैसे की उगाही की। फिलहाल साकीनाका पुलिस महिला के खिलाफ शिकायत की जांच कर रही है।