Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले जाने पर गुस्साई पत्नी, पति की नाक पर मारा मुक्का हुई मौत

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 09:43 AM (IST)

    महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक 36 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी द्वारा नाक पर मुक्का मारने से मौत हो ...और पढ़ें

    Hero Image
    जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले जाने पर गुस्साई पत्नी

    एएनआई, पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक 36 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी द्वारा नाक पर मुक्का मारने से मौत हो गई, क्योंकि उसने उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई ले जाने से इनकार कर दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना शुक्रवार को पुणे के वनावडी इलाके में एक पॉश आवासीय सोसायटी में स्थित दंपति के अपार्टमेंट में हुई।

    पीड़ित की पहचान निर्माण उद्योग के व्यवसायी निखिल खन्ना के रूप में हुई है, जिसने छह साल पहले अपनी पत्नी रेणुका (38) के साथ प्रेम विवाह किया था।

    वनावडी पुलिस स्टेशन में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर की है।

    प्राथमिक जांच के अनुसार, यह पता चला है कि दंपति के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि निखिल, रेणुका को उसका जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले गया था और उसके जन्मदिन और सालगिरह पर उसे महंगे उपहार नहीं देता था। कुछ रिश्तेदारों का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाने की उसकी इच्छा पर अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण भी रेणुका निखिल से नाराज थी।

    पुलिस ने आगे बताया कि "लड़ाई के दौरान, रेणुका ने निखिल के चेहरे पर मुक्का मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि निखिल की नाक और कुछ दांत टूट गए। भारी रक्तस्राव के कारण निखिल बेहोश हो गया।"

    इस बीच, पुलिस ने रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Controversy: "अगर यह विपक्ष शासित राज्य में खेला गया होता..." कांग्रेस के राशिद अल्वी ने राहुल गांधी की 'पनौती' टिप्पणी का किया समर्थन


    यह भी पढ़ें- Hindi News Today: सिलक्यारा टनल में 14वें दिन भी बचाव कार्य जारी; राजस्थान में हो रहा मतदान, तेलंगाना में आज चुनावी रैली करेंगे PM मोदी