विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ पत्‍नी ने दर्ज करवाया मामला, कार चढ़ाकर मारने का लगाया आरोप

By AgencyEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 27 Oct 2022 07:41 AM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 09:55 AM (IST)

अभिनेत्री यास्‍मीन ने अपने पति फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने उसे ...और पढ़ें

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा पर उनकी पत्‍नी अभिनेत्री यास्‍मीन ने जान से मारने का आरोप लगाया है
फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा पर उनकी पत्‍नी अभिनेत्री यास्‍मीन ने जान से मारने का आरोप लगाया है

मुंबई, एजेंसी। फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) पर उनकी पत्‍नी अभिनेत्री यास्‍मीन (Actress Yasmin) ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति ने कार से टक्‍कर मारते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच    

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 19 अक्‍टूबर को उपनगर अंधेरी (पश्चिम) में एक आवासीय भवन की पार्किंग में कमल मिश्रा की पत्‍नी घायल हो गई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज में कमल मिश्रा अपनी कार से पत्‍नी को मार रहे हैं और वो जमीन पर गिर चुकी हैं। अंबोली थाना अधिकारी के अनुसार फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवायी है।

अंबोली पुलिस स्‍टेशन में फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत अपनी पत्नी को कार से मारने पर केस दर्ज किया गया है। यास्‍मीन का दावा है कि घटना के बाद उसे सिर में चोट लगी थी, आरोपी की तलाश की जा रही है, आगे की जांच की जा रही है।

भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज

अन्‍य महिला के साथ कार में बैठा हुआ था पति 

थाने में दर्ज करवायी शिकायत के अनुसार, निर्माता की पत्‍नी अपने पति की तलाश रही थी कि तभी उसने उसे पार्किंग में अन्‍य महिला के साथ देखा दोनों कार में बैठे हुए थे।

ये देश निर्माता की पत्‍नी यास्‍मीन को गुस्‍सा आ गया और वो उससे लड़ने लगी, तब कमल मिश्रा ने उसे वहां से भगाने के लिए कार चलायी। ऐसा करने पर यास्‍मीन को टक्‍कर लग गयी जिससे उसे पैर, हाथ व सिर में चोट आयी है।