विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime: जादू-टोना करने के आरोप में भरी सभा में एक परिवार पर जानलेवा हमला, दर्ज हुआ मामला

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Wed, 26 Oct 2022 11:40 AM (IST)

Odisha Crime जादू-टोना करने के आरोप में कबासी परिवार ने दूसरे परिवार का जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना ओडिशा ...और पढ़ें

जाद -टोने के शक में गांव की भरी सभा में अन्य एक परिवार पर जानलेवा हमला
जाद -टोने के शक में गांव की भरी सभा में अन्य एक परिवार पर जानलेवा हमला

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए एक परिवार ने गांव की भरी सभा में अन्य एक परिवार पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं। घायल परिवार के लोगों ने इस संदर्भ में थाने में शिकायत की है। पुलिस एक मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना ओडिशा के मालकानगिरी जिले के तेंतुलगुड़ा गांव की है। हमले में घायल परिवार के सदस्यों ने मालकानगिरी थाना में लिखित शिकायत की है।

कबासी परिवार ने बुलाई बैठक

शिकायत के मुताबिक तेंतुलीगुडा गांव में रहने वाले कबासी परिवार के तीन सदस्य हाल ही में बीमार पड़ गए। बीमारी के बाद इनमें से एक की मौत हो गई। ऐसे में कबासी परिवार को संदेह हुआ कि किसी ने उनके परिवार पर जादू टोना किया है। ऐसे में वे पास के गांव में रहने वाले एक ओझा के पास गए।

ओझा ने तेंतुलीगुड़ा गांव के देवा पड़ियामी, केशा पड़ियामी एवं प्रेमा पड़ियामी ने यह जादू टोना किया है, कबासी परिवार को बताया। ऐसे में कबासी परिवार के लोगों ने गांव एक बैठक बुलाई।

पिता-पुत्र को पीटा

उस बैठक में देवा पड़ियामी, केशा पड़ियामी एवं प्रेमा पड़ियामी मौजूद थे। गांव की सभा शुरू हुई मगर सभा के बीच में ही कबासी परिवार के सदस्यों ने पिता-पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। पिता एवं भाई को मार खाते देख बेटी माधुरी पड़ियामी वहां पहुंच गईं और उन्हें रोकने का प्रयास किया।

आक्रोशित कबासी परिवार ने उस पर भी हमला बोल दिया। इस संदर्भ में माधुरी पड़ियामी ने मालकानगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Odisha By-poll: धाम नगर उपचुनाव को लेकर समीक्षा बैठक, पुन: चुनाव प्रचार अभियान तेज

ओडिशा में इस बार कम पड़ेगी सर्दी, शीत ऋतु में वैश्विक तापमान सामान्य से रहेगा अधिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।