विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATR Chhattisgarh: पर्यटकों के लिए 1 नवंबर से खुल जाएगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Wed, 26 Oct 2022 01:31 PM (IST)

Achanakmar Tiger Reserve पर्यटकों के भ्रमण के लिए 1 नवंबर से अचानकमार टाइगर रिजर्व खोल दिया जाएगा। पहले 1 अक्‍टूबर ...और पढ़ें

1 नवंबर से अचानकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।
1 नवंबर से अचानकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।

बिलासपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। 1 नवंबर से अचानकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने भ्रमण मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रबंधक इसे 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बारिश के कारण प्रबंधन ऐसा नहीं कर सका। लेकिन मौसम साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए प्रबंधन ने तीनों भ्रमण मार्गों की मरम्मत शुरू कर दी है। एक नवंबर से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।

पर्यटकों की सुविधा के लिए नए नए प्रयास

पर्यटकों की पहली पसंद अचानकमार टाइगर रिजर्व की सैर करना है। यह प्रबंधन जानता है, इसीलिए पर्यटकों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए हर समय नए-नए प्रयास किए जाते हैं। पहले पर्यटक सिर्फ कोर जोन का ही मजा लेते थे। लेकिन अब बफर में भी भ्रमण का रास्ता बना दिया गया है।

इसकी शुरुआत इसी साल से हो चुकी है। पर्यटकों से भी प्रतिक्रिया मिली। लेकिन बारिश के कारण पर्यटक इसका मजा नहीं उठा सके।

आवागमन के लिए वाहन की समस्‍या नहीं

लेकिन इस बार जब 1 नवंबर से कोर जोन खुल जाएगा। बफर भी खोल दिया गया है। प्रबंधन यहां की सड़कों की मरम्मत भी करवा रहा है। अब आवागमन के लिए वाहन की कोई समस्या नहीं है। हाल ही में दो और नई गाड़ियां खरीदी गई हैं।

जिन्हें संशोधित कर पर्यटकों के बैठने के लिए बनाया गया है। इस वाहन में नौ पर्यटक आसानी से बैठ सकते हैं। अब प्रबंधन के पास पर्यटकों को टाइगर रिजर्व तक ले जाने के लिए नौ वाहन हैं।

फिलहाल यह संख्या पर्याप्त है। भविष्य में जब पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगेगी तो वाहनों के साथ सुविधाओं का विस्तार करने की योजना है। फिलहाल प्राथमिकता टाइगर रिजर्व को खोलने की है। यह 1 जुलाई से बंद है जो 1 नवंबर को खुलेगा। इसलिए प्रबंधन सबसे पहले उस सड़क की मरम्मत करवा रहा है, जिससे होकर भ्रमण वाहन गुजरते हैं।

यह भी पढ़ें-

मध्‍य प्रदेश के खरगौन में पेट्रोल टैंकर पलटने से लगी आग, एक युवती की मौत; 30 लोग झुलसे

Govardhan Puja 2022: कैसे शुरू हुई अन्‍नकूट की परंपरा, जानिए 56 भोग में शामिल होते हैं कौन-कौन से व्‍यंजन