विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन है अमेरिका में बैठा बिश्नोई गैंग का गुर्गा अनिल पंडित? जुहू में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2026 07:58 AM (IST)

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई, जिसकी जिम्मेदारी अमेरिका से गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली ...और पढ़ें

बिश्नोई गैंग का गुर्गा अनिल पंडित ने ली टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की जिम्मेदारी(फोटो: सोशल मीडिया)

बिश्नोई गैंग का गुर्गा अनिल पंडित ने ली टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की जिम्मेदारी(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गईं। इस वारदात के तुरंत बाद अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

सुरक्षा एजेंसियों को मिले एक ऑडियो क्लिप में उसने अपने साथी हरमन संधू का नाम लिया और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सीधी धमकी दी। पंडित ने मांग रखी कि अभिनेता सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई और पूरे बिश्नोई समाज से सार्वजनिक माफी मांगें।

उसका कहना था कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया, और अब सलमान खान के साथ काम करने वाले हर शख्स को निशाना बनाया जाएगा। इसे उसने अपनी पहली और आखिरी चेतावनी बताया।

कौन है अनिल पंडित?

मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित भारत में रहते हुए किसी बड़े अपराध में शामिल नहीं था। उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। जानकारी के मुताबिक, वह 2024 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था।

वहां पहुंचने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा और करीब आठ महीने पहले उसने गिरोह के पुराने सदस्य रणदीप मलिक की जगह संभाली। हालांकि वह लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकियां जारी कर रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उसे निर्देश सीधे बिश्नोई से नहीं मिलते।

उसका मुख्य संचालक हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर है, जो 2022 से अमेरिका में रहकर काम कर रहा है और जिस पर भारत में रंगदारी व जानलेवा हमले के कई केस दर्ज हैं।

बॉलीवुड पर लगातार बढ़ते हमले और धमकियां

फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों को निशाना बनाए जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 11 जून को पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर सुबह-सुबह दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी, जहां से पुलिस ने सात खाली कारतूस बरामद किए थे।

इसी तरह 1 फरवरी को मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां दागी गई थीं, जिसके बाद अभिनेता रणवीर सिंह और सलमान खान के रिश्तेदार आयुष शर्मा को भी धमकियां भेजी गईं।

इन सभी मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही नाम लिया गया था, और अब पुलिस टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले में अनिल पंडित के वास्तविक रोल की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की कोशिश: 7 राउंड फायरिंग, एक गिरफ्तार; अब तक क्या-क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई गई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; CM फडणवीस ने एक्टर से की बात