विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी अख्तर का वीडियो वायरल, भारत से बाहर होने का किया दावा; पुलिस कर रही जांच

Published: Sat, 22 Feb 2025 02:06 AM (GMT+05:30)

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी जिशान अख्तर का एक वीडियो वायरल हो गया है। क्लिप में ...और पढ़ें

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी अख्तर का वीडियो वायरल (फाइल फोटो)
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी अख्तर का वीडियो वायरल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आरोपित जिशान अख्तर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है
  2. एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस का मानना है कि अख्तर भारत में ही है
  3. आखिरी बार उत्तराखंड में देखा गया था अख्तर

 पीटीआई, मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपित जिशान अख्तर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक पाकिस्तानी गैंग्सटर ने उसे भारत से भागने में मदद की।

वीडियो में दुश्मनों को धमका रहा है अख्तर

गुरुवार को सामने आए वीडियो में अख्तर ने कथित तौर पर कहा कि पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी ने उसे भारत से भागने में मदद की और वह अब एशिया से बहुत दूर है। उसे अपने दुश्मनों को धमकाते हुए भी सुना गया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस का मानना है कि अख्तर भारत में ही है। उसने पिछले महीने पंजाब में जबरन वसूली के लिए कॉल किए थे। वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

आखिरी बार उत्तराखंड में देखा गया था अख्तर

अधिकारी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अख्तर ही प्रतीत होता है, लेकिन संभव है कि इस वीडियो को देश के अंदर ही बनाया गया हो। अख्तर कथित तौर पर 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड में से एक है। अख्तर, शुभम लोनकर और अनमोल बिश्नोई के साथ हत्या मामले में फरार संदिग्धों में से एक है, अनमोल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।

पुलिस का मानना ​​है कि अख्तर ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिनकी 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आखिरी बार उत्तराखंड में देखा गया था।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

पुलिस सूत्रों से संकेत मिलता है कि अख्तर को हत्या से पहले लोनकर के साथ आखिरी बार उत्तराखंड के नैनीताल में देखा गया था। उसके देश से भागने के दावों के बावजूद, जांचकर्ता उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मामला कानून प्रवर्तन के लिए उच्च प्राथमिकता बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: शिव कुमार के साथी से पूछताछ में हाथ लगे सुबूत