औरंगाबाद, पीटीआई। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से पहाड़ी इलाकों जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस सप्ताह बेमौसम बारिश हुई। तो वहीं पूरे क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई थी।
जिससे इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई साथ ही 23 लोग भी घायल हो गए हैं। तो वहीं करीब 4,950 हेक्टेयर में फैली फसलें भी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नांदेड़ में सबसे अधिक बारिश
मंडलीय आयुक्त कार्यालय द्वारा शुक्रवार को एक रिपोर्ट तैयार की गई। जिसके मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में मराठावाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। तो वहीं शुक्रवार को नांदेड़ में सबसे अधिक 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
पांच लोगों की मौत, 23 घायल
रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार (16 मार्च) और शुक्रवार (17 मार्च) को हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से संबंधित विभिन्न घटनाओं में परभणी जिले के सभी पांच लोगों की जान चली गई है।
तो वहीं जिले के 23 अन्य निवासी भा घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 22 बड़े जानवर और पांच छोटे जानवर भी मारे गए हैं।
आज इन इलाकों में बारिश की संभावनाएं
मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 4946.44 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान नांदेड़ जिले (4,794 हेक्टेयर) में फैली फसलों और उसके बाद औरंगाबाद (152.44 हेक्टेयर) में हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, उस्मानाबाद, लातूर, हिंगोली, नांदेड़ जिलो में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। जबकि विदर्भ के गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल जिलों में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Karnataka में कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने लगाए बैनर, बीजेपी ने किया विरोध, दोनों पक्षो में जमकर मारपीट
यह भी पढ़ें- कंफ्यूजन में गलत जगह ड्राप हो गए थे श्रीलंकाई एयरलाइंस के 30 यात्री, अथॉरिटी ने मानी अपनी गलती