कर्नाटक, एएनआई| बेंगलुरु के गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बीते दिन जमकर मारपीट हो गई। विरोधी गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थराव किया।
साथ ही में उन्होंने लाठी-डंडों से हमला एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्ष घायल हो गए। एक-दूसरे पर हमला कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आखिरकार पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
बैनर लगाने पर हुआ विरोध
दरअसल यह पूरी घटना गोविंदराजनगर के एक मैदान में हुई थी। वहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मेलन कार्यक्रम के प्रचार के लिए बैनर लगाए थे। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह पंसद नहीं आया। उन्होंने कथित तौर पर इसका विरोध किया।
पहले बीजेपी ने किया हमला- कांग्रेस
जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही इस हिंसा से पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था।
Karnataka | A clash broke out between Congress and BJP workers after BJP workers allegedly protested against the banners put up by Congress workers for a Women convention event at a ground in Govindrajnagar constituency in Bengaluru yesterday pic.twitter.com/k2SxAA8crZ
— ANI (@ANI) March 18, 2023
19 मार्च को होना है महिला सम्मेलन कार्यक्रम
पुलिस अधिकारी लक्ष्मण बी निम्बार्गी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं के बैनर और पोस्टर लगाने का विरोध किया। तब ही दोनों समूहों में पथराव भी हुआ। हालांकि कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला सम्मेलन कार्यक्रम 19 मार्च को आयोजन किया जाना था।
पुलिसकर्मी भी घायल
तो वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इससे हमारे पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर 3 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि अभी इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Kerala: कन्नूर में जगंली हाथी का उत्पात, आदिवासी व्यक्ति को कुचला; मौके पर मौत
यह भी पढ़ें- गोधरा मामले में 24 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुजरात सरकार से मांगा विवरण