Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- कोरोना के दौरान झूठी सूचनाओं के चलते गई हजारों लोगों की जान

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 04:50 AM (IST)

    सूचना एवं प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाए जाने (इन्फोडेमिक) जैसा बताया और कहा कि दुनिया भर में इसके चलते हजारों लोगों की जान चली गई।

    Hero Image
    कोरोना के दौरान झूठी सूचनाओं के चलते गई हजारों लोगों की जान : अनुराग ठाकुर।

    मुंबई, पीटीआई। सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को 'बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाए जाने' (इन्फोडेमिक) जैसा बताया और कहा कि दुनिया भर में इसके चलते हजारों लोगों की जान चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने भारत की प्रगति में युवाओं के योगदान को सराहा

    ठाकुर पुणे शहर में यूथ 20 (वाई20) परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन एक निजी विश्वविद्यालय में किया गया था। वाई20, जी20 के सभी सदस्य देशों के युवाओं के लिए एक परामर्श मंच है, जहां वे आपस में संवाद करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने भारत की प्रगति में युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वाई20 के आयोजन के लिए पुणे एक उपयुक्त शहर है।

    गलत सूचना से हुई हजारों लोगों की मौत

    मानसिक स्वास्थ्य विषय के बारे में ठाकुर ने कहा, महामारी से अधिक यह बड़ी संख्या में झूठी सूचनाएं फैलाए जाने जैसा था, क्योंकि झूठी और गलत सूचना फैलाई गई। और इसके चलते दुनिया में हजारों लोगों की मौत हुई।

    विश्व में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है

    उन्होंने कहा, कभी-कभी हमें यह भी देखना होगा कि प्रौद्योगिकी हमारे लिए मददगार है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है। भारत अब किसी भी वार्ता में बराबरी के स्तर पर बात करता है, यह मायने नहीं रखता कि वार्ता में कौन सा देश शामिल है। नया भारत बेहतर हो रहा है।