Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Video: मुंबई के घाटकोपर में अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, कुल 10 घायलों में दो की हालत गंभीर

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 01:36 AM (IST)

    वीडियो फुटेज में एक छात्रा भी सड़क पार करते हुए दिख रही है। जो कार की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुए ऑटो से टकरा कर सड़क पर गिर जाती और फिर उसके बाद सड़क पर चल रहा एक आदमी भी उसी तरह हादसे का शिकार होता है।

    Hero Image
    सड़क हादसे में 10 लोग घायल दो की हालत गंभीर

    मुंबई, एजेंसियां: मुंबई के घाटकोपर इलाके से एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस द्वारा घटना का वीडियो भी जारी किया गया है। जो कि मौके पर सीसीटीवी से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग गंभीर तौर पर घायल हुए हैं, वहीं 8 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई पुलिस के ओर से जारी घटना की वीडियो फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, सड़क पर सामान्य यातायात चल रहा था। तभी एक सफेद रंग की कार रोड पर खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए तेजी से चली आ रही और एक आदमी उस कार को दौड़ के पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वहीं, कार चालक बिना किसी होश ओ हवास के सामने आने वाले सभी वाहनों को तेजी से टक्कर मारते हुए निकल जाता है।

    वीडियो फुटेज में एक छात्रा भी सड़क पार करते हुए दिख रही है। जो कार की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुए ऑटो से टकरा कर सड़क पर गिर जाती और फिर उसके बाद सड़क पर चल रहा एक आदमी भी उसी तरह हादसे का शिकार होता है। इसी बीच घटना का आरोपी कार चालक भी सड़क पर गिरे लोगों को टक्कर मारते हुए वहां से निकल जाता है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके में दोपहर के तकरीबन एक बजे हुई। घटना के लिए जिम्मेदार कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।