Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई में स्टंट वीडियो बनाते दो रूसी यूट्यूबर गिरफ्तार, 58वीं मंजिल पर पहुंचकर करने वाले थे Stunt

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को रूस के दो यूट्यूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपित स्टंट वीडियो बनाने के लिए ताड़देव में 60 मंजिला ट्विन टावर परिसर में घुसे थे। दोनों यूट्यूबर्स की पहचान 25 वर्षीय मक्सिम शचरबाकोव और 33 वर्षीय रोमन प्रोशिन के रूप में हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Tue, 27 Dec 2022 09:47 PM (IST)
Hero Image
मुंबई पुलिस ने सोमवार की रात रूस के दो यूट्यूबर को गिरफ्तार किया।

मुंबई, एजेंसी। रूस के दो यूट्यूबर को मुंबई पुलिस ने सोमवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि आरोपित स्टंट वीडियो बनाने के लिए ताड़देव में 60 मंजिला ट्विन टावर परिसर में घुसे थे। दोनों यूट्यूबर्स की पहचान 25 वर्षीय मक्सिम शचरबाकोव और 33 वर्षीय रोमन प्रोशिन के रूप में हुई है। इसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (घर में जबरन घुसना) और अन्य प्रासंगिक प्राविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रूसी दूतावास को इस घटना के बारे में सूचित किया गया है।

स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले थे यूट्यूबर: पुलिस 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों के देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें घेर लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों सीढ़ियों से 58वीं मंजिल तक पहुंच गए थे और टावर के के बाहरी तरफ से नीचे उतरने के दौरान स्टंट करते हुए वीडियो बनाने वाले थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने जब उन्हें देख लिया तो वह दोनों वापस 28वीं मंजिल पर आ गए।

जब सुरक्षा कर्मी दोनों आरोपितों को ढ़ूंढ़ते हुए वहां पहुंचे, तो वहां से भागकर पांचवीं मंजिल पर छुप गए और वहां से एक टीले पर कूद गए। पुलिस के अनुसार, इस दौरान दोनों आरोपियों के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में ट्रैफिक के डिजिटल बोर्ड पर एक घंटे तक चला 'अश्लील मैसेज', अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज